पुलिस ने वनबाद जंगल से पेड़ से लटकता अधेड़ का सड़ा गला शव किया बरामद
दुमका, जून 13 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के चंदना गांव के वनबाद गांव के जंगल से शुक्रवार को मसलिया पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का सड़ा गला शव बरामद किया है। मृतक की पहचान जामताड़ा जिला के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के अगौया गांव निवासी लक्ष्मीकांत मंडल के रूप में हुई है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल जंगल और सुनसान रहने के कारण उधर बहुत कम लोग जाते हैं। शव के कई दिन हो जाने से उसके सड़ने के वजह से निकल रही बदबु के वजह से जब लोग समीप पहुंचे तो पेड़ से लटकता शव दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मसलिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश रंजन दलबद के साथ घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ पर फंदे से झूल रहे शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। यह भी पढ़ें- फंदे से लटका मिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.