पुलिस ने लोडेड पिस्टल के एक बदमाश को पकड़ा
मधेपुरा, सितम्बर 13 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम साहुगढ़ नहर के पास बाइक सवार एक युवक को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस उसकी तलाश में सघन कार्रवाई कर रही है। सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और सक्रिय अपराधकर्मियों की गिरफतारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जगह जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। शुक्रवार की शाम सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश भेलवा गोढ़ियारी गांव से साहुगढ़ की ओर जाने वाला है। बदमाशों के पास अवैध हथियार है और किसी घटना को अंजाम देने वाला है। सूचना मिलत ही सदर थानाध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारी को सूचित कर उनके निर्देशानुसार तत्क्षण सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.