मेरठ, अप्रैल 15 -- तीन दिन पूर्व मेरठ बागपत रोड स्थित विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में गोविंदा पिगमेन्टस प्राइवेट लिमिटेड पर धावा बोलकर चोरों ने लेड की सिल्लियां व सामान चोरी कर लिया था। चोरी की रिपोर्ट जानी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने प्रशान्त, जॉनी निवासीगण बागपत और प्रवीण निवासी डालूहेडा से चोरी की 6 सिल्लियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। चोरी के एक अन्य मामले में पुलिस ने प्यार मोहम्मद निवासी खिवाई थाना सरूरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने जानी खुर्द निवासी शाहिद के मकान में चोरी की वारदात अंजाम दी थी। यह भी पढ़ें- दो वारदातों में नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...