कन्नौज, दिसम्बर 13 -- कन्नौज,संवाददाता। शहर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को घेराबंदी कर दबोच लिया। जबकि उसका साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने लूटी गई बाइक एवं नगदी भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव महा चंदापुर निवासी आकाश कुमार पुत्र राम सिंह 10 दिसंबर की शाम बाइक पर सवार होकर कन्नौज से घर लौट रहा था। तभी गांव साथियापुर नरेगा मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया । बदमाशों ने उसकी बाइक मोबाइल सहित 3500 लूट लिए। मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। सरे शाम क्षेत्र में हुई लूट की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जल्द से जल्द बदमाशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.