पुलिस ने लुटेरा किया गिरफ्तार
लखनऊ, जून 20 -- मदेयगंज में शुक्रवार को मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी निजी कंपनी की कर्मचारी मानसी कुमारी का मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाश ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मानसी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वह दुबग्गा स्थित अपने दफ्तर से स्कूटी से घर जा रही थीं। वह मदेयगंज स्थित नया पक्का पुल पहुंची थीं तभी उनके मोबाइल पर कॉल आ गई। वह स्कूटी रोक कर बात कर ही रही थीं तभी पीछे से आए बदमाश ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया। वह कुछ कर पातीं कि इससे पहले कि बदमाश नदी में कूद गया। उन्होंने मामले की रिपोर्ट मदेयगंज थाने में दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अंजनी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी को खदरा चुंगी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मदेयगंज के पुरवा खदरा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.