दरभंगा, मई 11 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतका के पिता विनय मंडल ने अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुत्री के पति पप्पू मंडल, ससुर नथुनी मंडल, सास शकुंतला देवी व ननद रूणा देवी पर प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है। पूर्व में भी कुमकुम के साथ मारपीट से सम्बन्धित आवेदन स्थानीय थाने में दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि आवदेन के आलोक में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, पति को किया गिरफ्तार आरोपी शिक्षक पप्पू मंडल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन...