संभल, अगस्त 9 -- मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर उधरनपुर के पास सोनू ढाबा पर धनारी थाना पुलिस ने कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाया। शिविर में पुलिसकर्मियों ने हरिद्वार समेत विभिन्न गंगा घाटों से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों को फल और प्रसाद वितरित किया। शिविर की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक नरेशपाल सिंह के साथ कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया और उनकी यात्रा की कुशलक्षेम पूछी। यह भी पढ़ें- Hapur News: पुलिस ने शिव भक्तों के लिए लगाया भंडारा यह भी पढ़ें- लक्सर कोतवाली मोड़ पर संयुक्त सेवा शिविर लगाकर वितरित किया प्रसाद यह भी पढ़ें- शिविर में श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों की सेवा, प्रसाद बांटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...