सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को मिशन शक्ति टीम ने सेंदुरी स्थित हरिराम शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों की प्रकृति, उनसे बचाव के उपाय और ऑनलाइन ठगी जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता बताई। मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्र...