पुलिस ने रोड किनारे से सब्जी दुकानें हटाई
गिरडीह, मई 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि। इसरी बाजार में हुए भीषण सड़क हादसे जैसी घटनाओं को रोकने को लेकर अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने डुमरी चौक के समीप सड़क किनारे लगनेवाली सब्जी दुकानों को हटवाया तथा पुराने जीटी रोड पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई। कार्रवाई के दौरान डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने सड़क पर अतिक्रमण और अनियंत्रित वाहन गति को हादसों का प्रमुख कारण बताते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटनाओं को रोकना सबसे बड़ी प्राथमिकता : ट्रैफिक डीआईजी यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में अतिक्रमण पर चलाई गई जेसीबी, सर्विस रोड को कराया खाली,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.