पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- पीलीभीत। ईडी की कार्रवाई का दुरुपयोग रोकने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यालय के घेराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनका कार्यालय के पास ही रोक लिया। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह छब्बा समेत अन्य पदाधिकारियो को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.