मऊ, अप्रैल 5 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने रुट मार्च निकाला। इस दौरान क्षेत्राधिकारी डॉ.जितेंद्र कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बाजारों, चैराहों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीम ने लोगों से संवाद भी किया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, उपनिरीक्षक काशीनाथ सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.