जौनपुर, मार्च 18 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद भिखारीपुर गांव में जिला मुख्यालय मार्ग पर जबरन किए जा रहे भूमि कब्जे और अवैध निर्माण को पुलिस ने समय रहते रुकवा दिया। गांव निवासी संदीप प्रजापति ने थाने में तहरीर दिया। आरोप लगाया कि उसके नाम दर्ज भूमि पर पड़ोस में रह रहे दो लोग मकान बनाकर रह रहे हैं। जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस बल की मौजूदगी में चल रहा निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भूमि की पैमाइश के बाद ही आगे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य किया जा सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.