पुलिस ने रुकवाया अवैध निर्माण, हिरासत में लिया
लखीमपुरखीरी, मई 11 -- उचौलिया । थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनपुर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया है। थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में गैर समुदाय के लोग ग्राम समाज की भूमि पर अवैध ईदगाह का निर्माण कर रहे थे। जिसकी शिकायत मोहम्मदी उपजिलाधिकारी और उचौलिया पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी गोपाल नारायण सिंह रविवार को मौके पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दो लोगों को पकड़ कर हिरासत में लिया है। साथ ही निर्माण को गिरवा दिया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार भी मौके पर गए। उन्होंने ईट सीमेंट भी मौके से हटा दिया गया है। यह भी पढ़ें- खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.