हजारीबाग, मार्च 7 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि मंडई खुर्द में डंपिग के विरोध में एक व्यक्ति की जान चली गयी। जानकारी के अनुसार रात में डंप किए जाने का विरोध किए जाने पर नगर निगम के कर्मी ने थाने को इसकी सूचना दे दी। थाने से पुलिस ने रात में थाने में बुलाया, लौट कर आने के बाद मंडई खुर्द निवासी की मौत हो गयी। यह घटना मंडई खुर्द की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार- शनिवार की दरम्यिानी रात करीब दो बजे नगर निगम का कचरा वाहन मंडई खुर्द स्थित डंपिंग यार्ड में कचरा गिराने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि आवेदन में मंडई खुर्द निवासी बिक्रम कुमार (पिता जानकी महतो) का भी नाम था। ग्रामीणों के अनुसार बिक्रम कुमार उन लोगों में शामिल थे, जो गांव में कचरा डंपिंग का लगातार विरोध कर रहे थे। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने बिक्रम कुमार और उनके पिता जानकी महतो को थ...