इटावा औरैया, अप्रैल 2 -- इटावा, संवाददाता। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर रात में गश्त किया। इस दौरान जो भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वाहन निकला उसको रोक कर पूछताछ की गई और संतुष्ट होने के बाद ही आगे जाने दिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के लिए निर्देशन में सभी थानों की पुलिस ने बुधवार की देर रात मुख्य सड़क और लिंक मार्ग पर पैदल मार्च किया। बडी संख्या में पुलिस कर्मचारी पैदल गश्त करते रहे । इस दौरान जो भी दो पहिया और चार पहिया वाहन निकला और यदि उसकी स्थिति संदिग्ध लगी तो उसको तत्काल रोककर तलाशी ली गई । दो पहिया वाहन चालकों से यह भी कहा गया कि यह बिना हेलमेट लगाए गाड़ी ना चलाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...