पुलिस ने रात में किया गश्त, वाहन चेकिंग की
इटावा औरैया, मई 21 -- इटावा, संवाददाता। पुलिस ने रात में विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर गश्त किया। इस दौरान वाहनों को भी चेक किया और संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी भी ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में रात में गश्त किया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों से बातचीत भी की और उन्हें भरोसा दिया कि वे निर्भय होकर यात्रा करें पुलिस उनके साथ है । इस दौरान गुजर रहे जो भी वाहन संदिग्ध स्थिति में लगे उनको रोककर तलाशी भी ली गई। दो पहिया वाहन चालकों से भी कहा गया कि वे हेलमेट लगाए और बिना हेलमेट के वाहन ना चलाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.