फिरोजाबाद, अप्रैल 5 -- एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा शनिवार रात पांच घंटे तक चलाए गए अभियान में 70 वांछितों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें 69 एनबीडल्यू और एक एसआर वांछितों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को एनबीडब्लू, वांछित, एसआर के मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जाता है। एसएसपी ने बताया कि जिले की पुलिस टीम द्वारा मात्र पांच घंटे में एनबीडब्लू वारंटियों, एसआर वांछित व अन्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 70 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.