इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- इटावा, संवाददाता। पुलिस ने देर रात शहर की प्रमुख सड़कों पर गश्त करके वाहनों की कड़ी चेकिंग की और संदिग्ध के वाहनों की तलाशी भी ली ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सिविल लाइन, फ्रेंड्स कॉलोनी और कोतवाली पुलिस ने रात में सड़क पर गश्त की। आने जाने वाले लोगों से बातचीत की और छोटे और बड़े वाहनों में जो भी संदिग्ध लगा उसको रोक कर उसकी तलाशी ली गई । पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही पुलिस ने बहनों को आगे जाने दिया। इस दौरान चार पहिया वाहन चालकों को सचेत किया गया कि वह सीट बेल्ट बांधकर ही वाहन चलाएं और यातायात के नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं से बचे रह सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...