सराईकेला, अप्रैल 13 -- खरसावां। खरसावां पुलिस ने रंगदारी, लेवी मांगने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में सात अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खरसावां थाना अंतर्गत आमदा ओपी क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या-14/26 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल, 2026 को पिताकलाग स्थित एक पुल निर्माण कंपनी के साइट पर 6 अज्ञात अपराधी पहुंचे थे। उन्होंने वहां मौजूद मुंशी और मजदूरों को धमकाया। इसके बाद साइट इंचार्ज और मुंशी को फोन कर खुद को जंगल का आदमी बताते हुए काम जारी रखने के एवज में 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस संबंध में 8 अप्रैल को केस दर्ज किया गया। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ समीर सवैया के नेतृत्व में विशेष एसआईटी टीम गठित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.