पुलिस ने युवती के बयान कोर्ट मे दर्ज कराए
बिजनौर, जून 17 -- पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम निवासी बहु संख्यक समाज की युवती के बयान मंगलवार को बिजनौर कोर्ट में दर्ज कराए। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवती को बहला फुसला कर ले जाने वाला युवक का दोस्त जेल भेजा जा चुका है। जबकि युवती को ले जाने वाले प्रमुख अभियुक्त की तलाश जारी है। जिसको पुलिस शीघ्र ही गिरफ्तार कर लेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरे समाज का युवक अपने ही गांव की युवती को बहला फुसला कर ले गया था और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.