भदोही, अप्रैल 23 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने लौटाए 10 हजार रुपये। जिसके बाद उसके चेहरे पर मुस्कान नजर आई। थाना साइबर हेल्पडेस्क ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते में 10 हजार रुपये वापस कराए। सराय मोहाल निवासी खुशनूर के साथ फोन पे के माध्यम से धोखाधड़ी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में साइबर हेल्पडेस्क ने एनसीआरपी पोर्टल पर कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस कराई। खाते में रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने भदोही पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें और किसी अज्ञात लिंक या एप से सावधान रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.