पुलिस ने मुरादाबाद जाने से रोका तो किसानों ने जताया विरोध
अमरोहा, जून 29 -- गजरौला, संवाददाता। भाकियू एकता उगराह के पदाधिकारियों को पुलिस ने मुरादाबाद जाने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री को मांगों के निस्तारण को लेकर ज्ञापन सौंपा था।संगठन के वरिष्ठ किसान नेता चौधरी विजयवीर सिंह के नेतृत्व में अमरोहा जनपद के गांव दरियापुर बुजुर्ग से किसान प्रतिनिधि मंडल मुरादाबाद के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस मौके पर चौधरी विजयवीर सिंह ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को उठाना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को डराकर, धमकाकर या नजरबंद करके उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि संगठन तरीके से किसानों, मजदूरों और ग्रामीण जनता के अधिकारों की लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.