सोनभद्र, मई 2 -- सोनभद्र। थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत दो अभियुक्तों के घर मुनादी कर नोटिस चस्पा किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए प्रमोद निवासी घोरावल व गोरख उर्फ हजारी प्रसाद मिर्जापुर के आवास पर नोटिस चस्पा कराया। दोनों के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम से जुड़ा मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...