झांसी, अप्रैल 11 -- झांसी। पुलिस का ऑपरेशन क्लीन बरकरार है। नबाबाद थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई लूट से परदा उठाया है। शनिवार सुबह बसेरा फार्म के करीब कच्ची सड़क से मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरों को धर-दबोचा। उनके पास से लूट के हजारों रुपए, पिस्टल, बाइक समेत अन्य बरामद किया है। पूछताछ के बाद तीनों के जेल भेज दिया गया है। दतिया (मध्य प्रदेश) के गांव सिजौरा निवासी मोहन अहिरवार मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर दो के पास गन्ने का ठेला लगाए था। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गुजरी 3 अप्रैल को दुकान पर था। तभी बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति आया और 2000 हजार रुपए की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसने दो अन्य साथियों के बुला लिया। इसके बाद यह लोग गाली-गलौज करने लगे। कनपटी पर पिस्टल तान दी। इसके बाद जेब से 16 हजार रुपए, आधार कार्ड सहित अन्य लूटकर फरार हो गए। शु...