बलिया, फरवरी 17 -- बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात चोरी के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बाइक, कट्टा-कारतूस आदि बरामद किया। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार सारंगपुर रास्ते पर महुआ मोड़ के पास रात करीब 11.30 बजे चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बाइक से गुजर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। इसी दौरान सड़क के बाई पटरी पर मोटरसाइकिल सहित फिसल कर गिर गया। पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जबाबी कार्रवाई में गोली उसे लगी और गाड़ी समेत गिर गया। उसकी पहचान बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के डूहीमुसी निवासी दिलीप साहनी के रुप में हुई। पुलिस का कहना है कि घायल बदमाश 11 फरवरी को बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बरहटा निवासी पवन कुमार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.