रामपुर, अप्रैल 22 -- सैदनगर। टांडा पुलिस ने अभियान चलाकर मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए। शासन के आदेश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र लगवाए जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस कैमरे लगाने का अभियान चला रही है। शुक्रवार को थाना टांडा के सैदनगर क्षेत्र के कई गांव में पुलिस ने मुख्य मार्ग चौराहों पर दर्जनों कैमरे लगाए। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान गागन नगला, नसीमगंज, सराबा, मानकपुर आदि गांव में कैमरे लगाए गए। उधर अजीमनगर थाना क्षेत्र में भी संदिग्ध स्थान पर कैमरे लगाने का काम जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.