सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- बांसी। कोतवाली पुलिस ने जीवा और कंपोजिट विद्यालय सोनखर में मिशन शक्ति के तहत बुधवार को जनचौपाल का आयोजन कर सरकार द्वारा लागू नए कानून और विभन्नि हेल्पलाइन नंबर की जानकारी महिलाओं और बालिकाओं को दी। मिशन शक्ति की टीम के एसआई सौदागर राम, कांस्टेबल संतोष सोनकर, महिला कांस्टेबल अंजू वर्मा ने सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हित में लागू योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि आप सब निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण करें और कहीं भी आएं जाएं यदि कोई दिक्कत हो तो सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर या पुलिस को दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...