कटिहार, फरवरी 2 -- कटिहार, एक संवाददाता सहायक थाना क्षेत्र के समीप हाजीपुर में सड़क किनारे एक दुकान के उद़्घाटन के समय खड़े कुछ युवकों और पुलिस के बीच कहा-सुनी हो गई।इसके बाद पुलिस ने संबंधित युवक को थप्पड़ मार दिया। इससे स्थानीय युवक आक्रोशित होकर हंगामा करने लगा। घटना की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझा कर मामला को शांत कराया। इस मामले में थानाध्यक्ष कुमार विकास कुमार ने बताया कि कुछ पुलिस कर्मी द्वारा थप्पड़ मारने की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.