लातेहार, फरवरी 26 -- चंदवा प्रतिनिधि। न्यायालय के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देशन में चंदवा पुलिस की टीम ने कुख्यात माओवादी रविन्द्र गंझू के घर इश्तेहार तामील किया गया। गुरुवार को चंदवा पुलिस दल बल के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसला गांव पहुंची व कांड संख्या 135/22 एवं कांड संख्या 122/22 में इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में रवींद्र गंझू नामजद अभियुक्त है व पुलिस लंबे समय से तलाश है। इस कार्रवाई के बाद भी अगर वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान में सअनि अंजन राय समेत दल बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.