पुलिस ने मां के हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पीलीभीत, अगस्त 29 -- बीसलपुर। शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरूल्लापुर निवासी रामप्रताप गंगवार का 19 वर्षीय पुत्र विकास गंगवार नशे का आदी हैं। बीते कुछ दिन पूर्व रामप्रताप ने दो बीघा जमीन 7 लाख 50 हजार रुपये में बेची थी। बुधवार को विकास ने अपनी मां सुनीता देवी से रुपये मांगे थे। सुनीता देवी ने उसे 500 रुपये दिए थे जिसकी उसने गांव के बाहर जाकर पुलिया पर बैठकर शराब पी ली और रात्रि में घर लौटा। रामप्रताप नीचे मकान में सो रहा था। उसी समय रात्रि 10 बजे विकास ने नशे की हालत में अपनी मां से रुपयों की मांग की, लेकिन सुनीता ने कहा कि रुपये नहीं देगी। विकास ने मां की पिटाई करनी शुरू कर दी और उसे छत से धक्का दे दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.