पुलिस ने महिला को पहुंचाया अस्पताल
रुडकी, मई 24 -- भगवानपुर। सड़क किनारे घायल हालत में मिली महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। साथ ही महिला के परिजनों को सूचना दी। भगवानपुर कोतवाली पुलिस को रविवार की सुबह राहगीरों ने सूचना दी थी कि गांव खुब्बनपुर के पास सड़क किनारे एक बुजुर्ग महिला घायल हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि महिला की पहचान 65 वर्षीय सोमवती देवी निवासी भगवानपुर के रूप में हुई है। महिला के परिजनों को भी सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.