गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर। संग्रामपुर उनवल निवासी एक महिला शनिवार को इलाज कराने गोरखपुर आई थीं। इसी दौरान उनका पर्स और मोबाइल कहीं गायब हो गया। महिला ने थाना राजघाट पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। राजघाट पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए स्थानों की जांच शुरू की। काफी तलाश के बाद सड़क किनारे महिला का पर्स और मोबाइल सुरक्षित हालत में मिल गया। पुलिस ने पर्स में रखे सामान की जांच कर उसे महिला को सुपुर्द कर दिया। महिला ने पुलिस टीम का आभार जताया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष गौरव वर्मा और कांस्टेबल आशीष कुमार वर्मा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...