गोंडा, मई 1 -- गोण्डा। मिशन शक्ति के दूसरे चरण में पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एंटी रोमियो स्क्वायड व महिला पुलिसकर्मियों ने मंदिर, बाजार व भीड़भाड़ वाले इलाकों में अभियान चलाया। टीमों ने महिलाओं से संवाद कर साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के तरीके, कानूनी अधिकार और सतर्कता के उपाय बताए। श्रद्धालुओं को त्योहार के दौरान सुरक्षित आवागमन के लिए प्रेरित किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। संदिग्ध गतिविधि करने वालों को चेतावनी दी गई। टीमों ने भरोसा दिलाया कि गोण्डा पुलिस सुरक्षा के लिए तत्पर है। यह भी पढ़ें- महिलाओं को डिजिटल अरेस्ट से बचाव के उपाय बताए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...