संभल, मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 'मिशन शक्ति 5.0' के तहत बुधवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम और महिला पुलिसकर्मियों ने बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी गईं और समाधान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान 1090, 112, 181, 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट के जरिए दी गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.