बहराइच, मार्च 11 -- फखरपुर। थानाध्यक्ष फखरपुर संजीव कुमार चौहान ने बताया कि चौधरी पुरवा गांव के पास रोड पर एक व्यक्ति आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा था। सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस टीम को भेजा। राजकीय हाईस्कूल चौधरी पुरवा के पास महिलाओं से हरकतें करते पाया गया। पुलिस को देखकर व्यक्ति चौराहे की तरफ तेजी से बढ़ने लगा। उप निरीक्षक दीपक सिंह ने टीम के साथ दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय कुमार पुत्र ओंकार वर्मा निवासी मानशायपुर पट्टीकमालपुर बताया। मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...