बरेली, दिसम्बर 8 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। मढ़ौली में शनिवार शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। अमित गंगवार का आरोप है गांव के अनुज और दीपक गंगवार ने स्कूल के पास उन पर हमला किया। उसके बाद घर में घुसकर मारपीट की। दूसरे पक्ष के अर्जुन गंगवार का आरोप है अतुल, अमित, मुनीश और करन लाल ने उनके भाई दीपक पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल को अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.