मोतिहारी, अगस्त 6 -- मधुबन। पटना के जक्कनपुर थाना में दर्ज गुमशुदगी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। जक्कनपुर थाना पुलिस ने मधुबन थाना पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में छापेमारी कर गुमशुदा महिला लक्ष्मी देवी और उनके बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। महिला के पति मिथुन कुमार ने 28 जुलाई को पत्नी और बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...