खगडि़या, अप्रैल 3 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस सहित विभिन्न थानों में जब्त भारी मात्रा में शराब को गुरुवार को विनष्ट की गई। दंडाधिकारी की देखरेख में बाजार समिति परिसर में कुल 4250 लीटर शराब नष्ट की गई। जिसमें 3749 लीटर विदेशी शराब व 504 लीटर देशी शराब बिनष्ट की गई। जानकारी के अनुसार मद्य निषेध विभाग, मानसी थाना, नगर थाना, अलौली थाना, बहादुरपुर थाना, गंगौर थाना, बेलदौर थाना, रेल थाना खगड़िया व रेल थाना महेशखंूट द्वारा जब्त शराब का विनष्टिकरण अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक व उत्पाद अधीक्षक की उपस्थिति में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...