छपरा, जून 1 -- धान के भूसे और कूट की आड़ में की जा रही थी तस्करी मकेर (सारण), ए.सं.। पटना मद्य निषेध विभाग की टीम से प्राप्त सूचना के आधार पर मकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर उनके चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की सूचना मिलते ही मद्य निषेध विभाग, पटना की टीम भी मकेर थाना पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मकेर के रास्ते दो ट्रकों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मुजफ्फरपुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों ट्रकों को रोका।

तलाशी और बरामदगी तलाशी के दौरान ट्रकों से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, एक ट्रक में धान के भूसे से भ...