फिरोजाबाद, मार्च 24 -- शिकोहाबाद पुलिस ने बालाजी मंदिर के पास से एक जेबकतरे को हिरासत में ले लिया। पुलिस जेबकतरे को पकड़कर थाने लाई जहां पुलिस उसकी तलाशी ले रही थी कि तभी वह पुलिस को चकमा देकर भागने लगा था। मंगलवार को एक जेबकतरा बालाजी मंदिर के पास लोगों की जेब पर हाथ साफ कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उसे पकड़कर थाने लाई। पुलिस थाने में आरोपी की तलाशी ले रही थी कि तभी वह थाने से भागने लगा। यह देखकर होमगार्ड कौशल ने उसका पीछा कर तहसील के पास से पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि जेब कतरे को बालाजी से रंगे हाथों पकड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...