हजारीबाग, मार्च 13 -- दारू प्रतिनिधि । दारू थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकद राशि और नशा तौलने में इस्तेमाल होने वाली दो डिजिटल मशीन भी बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेडकुरी खुर्द स्थित बलबल धाम के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थों का सेवन और खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल में डीएसपी प्रशांत कुमार, दारू थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन, पुलिस अवर निरीक्षक मिथु मुर्मू सहित रिजर्व गार्ड बालेश्वर यादव और विजय कुमार शामिल थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस की गाड़...