पुलिस ने बेटी के हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पीलीभीत, अगस्त 23 -- बीसलपुर। बेटी की हत्यारोपी के खिलाफ पुलिस ने उसकी ही पत्नी की तहरीर पर मुकदमा कर लिया है। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद करने के बाद जेल भेज दिया है। बीसलपुर के गांव रम्पुरा नौगवां के अजयपाल ने बीते शुक्रवार को अपनी 20 वर्षीय बेटी अंशिका गंगवार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। हत्यारोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की मां श्वेता गंगवार की ओर से अजयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी गई। ताबड़ तोड़ दबिश दिए जाने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी अजयपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बराद करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। मृतका का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
बेटी की हत्या शकह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.