बागेश्वर, अप्रैल 19 -- कांडा। जंगल की आग अब रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। तहसील के नाघर साहू क्षेत्र में जंगल की आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और तेजी से आबादी की ओर बढ़ने लगी। हालात उस वक्त और गंभीर हो गए जब आग एक गैरेज तक पहुंच गई, जहां खड़ी स्कॉर्पियो कार इसकी चपेट में आने वाली थी। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ दिनेश चंद्र पंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद मोर्चा संभाला और आग बुझाने में जुट गए। .पुलिस कि इस कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से टल गया और आसपास की आबादी भी सुरक्षित बच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.