श्रावस्ती, मार्च 30 -- धरपकड़ -125 किलोग्राम बिजली तार, उपकरण, मोबाइल, पिकअप बरामद- नगदी समेत पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को किया गिरफ्तारश्रावस्ती, संवाददाता। गिलौला पुलिस ने रविवार शाम को बिजली तार चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने 125 किलोग्राम बिजली का तार, उपकरण, मोबाइल, पिकअप व नगदी बरामद किया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।विद्युत उपकेंद्र सीताद्वार के अवर अभियन्ता अनय कुमार साहनी ने शुक्रवार को गिलौला थाने में बिजली का तार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को थानाध्यक्ष गिलौला आशीष कुमार ने पुलिस टीम के साथ परेवपुर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने बौद्ध परिपथ के किनारे खेत में बिजली तार चोरी करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य आरोपी को ब...