बांका, मई 12 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर पुलिस ने मंगलवार को चपरी गांव के समीप से बालू लदे एक पिक अप वैन को जब्त किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अवैध बालू लदे वाहन चपरी के रास्ते निकल रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने चपरी मोड़ पर वाहन जांच शुरू की। इस दौरान एक पिक अप वैन को आते देख पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो उसमें बोरे में रखे अवैध बालू मिले। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर थाना लाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तथा खनन विभाग के अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई हेतु लिखित प्रतिवेदन दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...