पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा
गिरडीह, जून 27 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया पुलिस ने शनिवार सुबह पांच बजे के करीब सरिया बगोदर मुख्य मार्ग से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। ये ट्रैक्टर बागोडीह के इम्तियाज मियां एवं गुड्डू सिंह का है। थाना प्रभारी पिंकू सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ले जा रहे इम्तियाज भी मौके पर पकड़ा गया जबकि दूसरा का चालक फरार हो गया है। उन्होंने आगे बताया कि दो महीने के अंदर 22 बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया जा चुका है। धर पकड़ की प्रक्रिया जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.