गया, मई 4 -- आमस थाना की पुलिस ने दरना रोड से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा रोके जाने पर चालक ट्रैक्टर को भगाने लगा। चलते क्रम में बालू को अनलोड करने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस जवानों ने पकड़ लिया। जबकि एक अन्य टैक्टर चलते क्रम में बालू अनलोड कर भाग निकला। एसएचओ ने बताया कि खनन विभाग के अधिकारी के निर्देशानुसार जब्त ट्रैक्टर के ऑनर और चालक के विरुद्ध अवैध खनन की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बात दें कि नदी से अवैध बालू उठाकर छुपे चोरी बेचने में कई लोग सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- खैरा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें- पालोजोरी : अवैध बालू लदा 2 ट्रैक्टर जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.