मैनपुरी, अप्रैल 9 -- बरनाहल। मिशन शक्ति के तहत प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह के निर्देशन में गुरुवार को कस्बा के बालाजी ग्लोबल एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी भागमल सिंह, महिला आरक्षी नीतू राजपूत ने विद्यालय की छात्राओं को सरकार द्वारा जारी वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। पुलिस टीम ने पंपलेट वितरण किए और समझाया कि किसी भी परिस्थिति में घबराने की बजाय हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें। वहीं आरक्षी सोनिया उपाध्याय ने गुड टच बैड टच के बीच के अंतर को समझाया। कार्यक्रम में साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील की गई। आरक्षी संतोष कुमारी ने महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.