इटावा औरैया, फरवरी 20 -- इटावा। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्हें हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना चकरनगर की पुलिस ने अभियान चलाया। बालिकाओं को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया। उन्हें पम्पलेट भी दिए । इनमें हेल्पलाइन नंबर लिखे हैं और यह भी बताया गया है कि किस परेशानी की स्थिति में कौन सा नंबर डायल करना है। पुलिस ने बालिकाओं को बताया कि वे सतर्कता से रहें और जरूरत पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबर डायल करें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी और उनकी पूरी मदद करेगी। पुलिस की ओर से पूरे जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है इसमें महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.