अयोध्या, मार्च 7 -- तारुन। पुलिस ने चोरी के अभियुक्त को बारह घण्टे के अंदर दबोच लिया। उसकी निशादेही पर चोरी का माल बरामद करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि ग्राम सभा चरावा निवासिनी सुन्दरावती के घर मे घुसकर गांव निवासी शिवा पुत्र पलटन ने मोबाइल,चार्जर,हेडफोन चुरा लिया था। पीड़िता ने घटना की तहरीर शुक्रवार को दी थी। जिसपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित कर दी गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी को बारह घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशादेही पर चोरी के सामानों को बरामद कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.